{"_id":"685317f4666c0483800f39d7","slug":"army-pre-training-program-for-territorial-army-recruits-begins-in-bhaderwah-udhampur-news-c-10-1-jmu1038-639585-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: टेरिटोरियल आर्मी भर्ती के लिए भद्रवाह में सेना का पूर्व-प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: टेरिटोरियल आर्मी भर्ती के लिए भद्रवाह में सेना का पूर्व-प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Thu, 19 Jun 2025 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह । भारतीय सेना की 4 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने डोडा जिले के भद्रवाह में टेरिटोरियल आर्मी (टीए) भर्ती रैली की तैयारी के लिए स्थानीय युवाओं के लिए पूर्व-प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भद्रवाह के सारना स्थित सेना शिविर में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी पंजीकरण प्रक्रिया सुबह से शुरू हुई। इस पहल का उद्देश्य दूरदराज क्षेत्रों के युवाओं को सेना में करियर के लिए तैयार करना है।
सेना के अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम हमारे युवाओं के लिए न सिर्फ रोजगार का मार्ग है, बल्कि राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ने का प्रयास भी है। इस प्रशिक्षण में युवाओं को शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और लिखित परीक्षा की तैयारी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय युवाओं ने इस पहल में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेना का आभार व्यक्त किया। एक प्रतिभागी ने कहा कि हम सेना के इस प्रशिक्षण से हमें आत्मविश्वास और जरूरी कौशल मिल रहे हैं, जो टीए भर्ती में सफल होने में मदद करेंगे। एक उम्मीदवार मोहम्मद रफी ने कहा कि यह प्रशिक्षण हमारी सहनशक्ति, अनुशासन और आत्मविश्वास को बेहतर बना रहा है।
एक अन्य उम्मीदवार ने कहा कि 2-3 दिन पहले हमें बताया गया कि यहां मुफ्त में सेना द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हम दौड़, पुल-अप्स और पुश-अप्स का अभ्यास कर रहे हैं। अगर हम घर पर अकेले अभ्यास करते, तो शायद इतना बेहतर नहीं कर पाते। सेना को इस बारे में हमसे ज्यादा जानकारी है, इसलिए हम यहां आए हैं। बचपन से मेरा सपना था सेना में शामिल होना, क्योंकि मेरे दादा ने कारगिल युद्ध में भाग लिया था।