फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Appeal to open quarantine center at district headquarters

जिला मुख्यालय में क्वारंटीन केंद्र खोलने की अपील

विज्ञापन
Appeal to open quarantine center at district headquarters
उधमपुर। कोरोना संकट के बीच बट्टल बालियां स्थित भाजपा कार्यालय में जिला प्रधान पूर्ण चंद की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें कोरोना मुक्ति के लिए किए जा रहे उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री पवन गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों से 24 घंटे सतर्क रहने का आह्वान किया। वहीं, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आरएस पठानिया ने जिला मुख्यालय में एक अलग कोविड क्वारंटीन अस्पताल स्थापित करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

कार्यबल के मुद्दों से निपटने के लिए उन्होंने एनेस्थेटिस्ट, फिजिशयनस, प्रशिक्षित आईसीयू नर्सों की तेजी से भर्ती करने पर जोर दिया। साथ ही सभी दूर-दराज इलाकों में एग्रेसिव टीकाकरण करने की अपील की। सीएचसी रामनगर, सीएचसी चिनैनी, पीएचसी मजालता, पीएचसी बसंतगढ़ और पीएचसी पंचैरी में 20-50 बिस्तरों की क्षमता वाले एक अलग-अलग कोविड वार्डों का निर्माण करने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने कोविड कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। बैठक के बाद सभी प्रतिभागियों ने जिला अस्पताल का दौरा कर प्रभारी एमएस डॉक्टर बलविंदर सिंह के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद, डीडीसी उपाध्यक्ष उधमपुर पूर्ण चंद, डीडीसी एवं पार्षद अमित शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष आरती शर्मा, जीवन शर्मा और बलवान सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed