{"_id":"dec0b0cc309189016a20800f43f70933","slug":"ansnkari-sent-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमरण अनशनकारी अब जम्मू भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमरण अनशनकारी अब जम्मू भेजे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की रात को यहां के अस्पताल लाए गए मजदूर यूनियन के नेता भुपिंदर सिंह जम्बाल तथा उनके चार अन्य साथियाें को वीरवार की दोपहर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मजदुर नेता के पेट में दर्द व संक्रमण की शिकायत के बाद यहां के डाक्टरों उनको रेफर करने का फैसला किया। वहीं उनके चार अन्य साथियों को भी उनकी मांग पर रेफर कर किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले मजदूर नेता व उनके साथियों से बातचीत करने के लिए जिला विकास अयुक्त सुषमा चौहान, एडीसी शिव कुमार गुप्ता, एसएसपी सुजीत कुमार अस्पताल पहुंचे थे। यहां अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनकी मांगों को लेकर राज्यपाल से बात हो चुकी है। राज्यपाल के साथ 27 दिसंबर को मजदूरों की बैठक कराई जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद ही कोई उचित फैसला हो पाएगा। गौरतलब है कि माता वैष्णो देवी के भवन तक जाने के लिए बनाए गए नए मार्ग से यात्रा नहीं चलाने की मांग को लेकर मजदूर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि यात्रा पुराने मार्ग से ही जारी रखी जाए।
बुधवार को कटड़ा में बंद सफल रहने के बाद शाम को मजदुर नेता तथा उनके चार साथियों को उठाकर जिला अस्पताल में उठा कर के लाया भर्ती कराया गया। इसके बाद वहां बैठे अन्य मजदूरों की भीड़ को हटाने के लिए लाठी चार्ज किया गया और धारा 144 लागू कर कर दी गई।