फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Another death from Corona in Udhampur, 192 people found infected

उधमपुर में कोरोना से एक और मौत, 192 लोग पाए गए संक्रमित

विज्ञापन
Another death from Corona in Udhampur, 192 people found infected
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। रविवार को जहां एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई है वहीं, 192 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 50 नए मामले मेडिकल ब्लॉक टिकरी के हैं। दूसरे नंबर पर मेडिकल ब्लॉक चिनैनी में भी 50 मामले मिले हैं। 158 लोग कोरोना को मात देने में हुए कामयाब रहें हैं। जिले में 1561 मामले अभी भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से जिला में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई प्रयासों के बाद भी इनपर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रोजाना डेढ़ सौ अधिक मामले दर्ज किए जा रहें हैं। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इसमें सबसे अधिक मामले ब्लॉक टिकरी और ब्लॉक रामनगर में सामने आए रहे हैं। वहीं अब ब्लॉक चिनैनी में भी कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा बढ़ने लगा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी लगातार बढ़ती जा रही है। जितनी अधिक टैस्टिंग की जा रही है उतने ही अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को भी जिला में कुल 192 नए मामले पाए गए हैं। इनमें मेडिकल ब्लॉक टिकरी में सबसे अधिक 50 नए मामले पाए गए हैं। इसके अलावा चिनैनी में भी 50, रामनगर में 45, पंचैरी में 06, बसंतगढ़ में 12, मजालता में 07, उधमपुर शहर में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 10 व्यक्ति बेल्ट फोर्स के संक्रमित पाए गए हैं। जबकि एक व्यक्ति बाहरी राज्य का पॉजिटिव पाया गया हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 8842 हो गए हैं। इनमें से 7187 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हो चुके हैं। 94 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में 1561 सक्रिय मामले अभी शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed