फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Annual Examination

चिनाब वैली में कोरोना एसओपी के बीच 12 वीं की परीक्षा शुरू

विज्ञापन
Annual Examination
भद्रवाह के चिनाब बैली में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने पहंची विद्यार्थी - फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह। चिनाब घाटी में 12वीं की वार्षिक नियमित (2021) परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षाओं का आयोजन जेके बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन (बीओएसई) कर रहा है।
विज्ञापन

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भद्रवाह जोन में परीक्षा के लिए लगभग 1200 विद्यार्थी उपस्थित हुए हैं। इसके लिए बोर्ड ने सरकारी और निजी स्कूलों में दर्जनों परीक्षा केंद्र बनाए हैं। शिक्षक एवं परीक्षक आरिफ राणा ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी समिति की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार कोविड-19 प्रोटोकॉल के पूर्ण पालन के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा हॉल में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए परीक्षाओं की संख्या बढ़ाई गई है। 10वीं से 12वीं की वार्षिक परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड ने पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की छूट दी है। साथ ही परीक्षा का समय भी कम किया गया है। उल्लेखनीय है कि आपदा प्रबंधन विभाग जम्मू-कश्मीर की राज्य कार्यकारी समिति ने पहले ही आदेश दिया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों को प्रत्येक परीक्षा के दिन माता-पिता की सहमति लेनी होगी।

भद्रवाह के चिनाब बैली में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने पहंची विद्यार्थी

भद्रवाह के चिनाब बैली में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने पहंची विद्यार्थी- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...12वीं परीक्षा केंद्रों में थर्मल टेस्ट करके व सेनीटाईज कर भेजा गया।

फोटो...12वीं परीक्षा केंद्रों में थर्मल टेस्ट करके व सेनीटाईज कर भेजा गया।- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed