फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Angry villagers burst against PWD

पीडब्ल्यूडी के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Tue, 03 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Tue, 03 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers burst against PWD
माकपा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बढ़ोतरी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने की मांग की है।

गंडाला पंचायत के लोगों ने डीसी कार्यालय के बाहर पीडब्ल्यूडी विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई सरपंच सुनील गुड्डा द्वारा की गई। गंडाला पंचायत के लोग सुबह डीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि गंडाला की सड़क की हालत सालों से दयनीय है। कई बार प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को इस बारे में बताया गया, पर विभाग द्वारा सड़क के काम को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। स्थानीय निवासी देसराज ने बताया कि गंडाला की सड़क से कई गांव जुड़ते हैं।
विज्ञापन


गंडाला से होकर लोग तिरछी, नरोड़, बली और लद्दा की और जाते हैं। हर रोज इस सड़क से सैकड़ों ग्रामीणों को पैदल ही चलकर सफर तय करना पड़ता है। वहीं गंडाला के सरपंच सुनील गुड्डा ने कहा कि प्रशासन द्वारा खासकर की पीडब्लयूडी विभाग द्वारा गंडाला के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग सालों से सड़क के लिए तरस रहे हैं, पर उनकी कोई नहीं सुनता। बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को इस कारण से आए दिन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ शहरों में विधायक द्वारा सिटी रोड्स का काम लगाया गया है। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों और विकास को पूर तरह से नजरंदाज किया जा रहा है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी सड़क का काम नहीं लगाया गया तो ग्रामीण विभाग का घेराव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed