{"_id":"60bbc1028ebc3e2e3545bec5","slug":"anger-over-opening-of-liquor-shop-near-temple-udhampur-news-jmu236716779","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के पास शराब दुकान खोलने का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के पास शराब दुकान खोलने का आक्रोश
विज्ञापन
उधमपुर। एमएच चौक स्थित गुरु रविदास मंदिर के पास शराब की दुकान खोलने के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि पैसा कमाने के लिए धार्मिक संस्थानों के नजदीक शराब की दुकानें खोलकर आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। जल्द शराब की को बंद नहीं किया तो सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
गुरु रविदास सभा के सदस्यों ने दोपहर के समय मंदिर के बाहर एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन ने शहर में धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति देकर माहौल को खराब करने का प्रयास किया है। एमएच चौक में गुरु रविदास मंदिर के नजदीक दो शराब की दुकानें खोली गई हैं। एक दुकान तो शरिका माता मंदिर के सामने है। इन दोनों वाइन शाप के नजदीक ही मंदिरों के साथ एक चर्च भी है।
शुक्रवार को जब दुकान खुली थी तो शराब खरीदने आए लोगों की कतार मदिरों के बाहर तक पहुंच गई थी। शराब की दुकान खोलने से पहले स्थानीय लोगों से अनुमति लेना जरूरी होता है, लेकिन यहां किसी को भी नहीं पूछा गया है। जिस प्रकार शहर में शराब की दुकानों को खोला जा रहा है उसे देख कर लगता है कि साजिश के तहत किया जा रहा है। देविकानगरी के लोग शराब की दुकानों को किसी तरह से भी सहन नहीं करेंगे। गुरु रविदास सभा की मांग है कि तुरंत शराब की दुकानों को हटाने का आदेश जारी किया जाए।