{"_id":"610add718ebc3e88c72d5b7c","slug":"anger-erupted-when-rain-water-entered-the-houses-udhampur-news-jmu24089898","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का पानी घरों में घुसने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का पानी घरों में घुसने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
उधमपुर। बारिश का पानी घरों में घुसने से परेशान वार्ड नंबर सात के लोगों ने बुधवार को नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण बार बार उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब हालात तो ऐसे बन गए हैं कि उनके घरों के लिए खतरा पैदा हो चुका है। अगर जल्द गली की मरम्मत कर राहत नहीं प्रदान की गई तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।
दोपहर के समय स्थानीय निवासियों ने संजीव सिंह के नेतृत्व में नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान संजीव सिंह ने कहा कि बरसात शुरू होने के साथ ही उनकी परेशानी दोगुनी हो गई है। कई वर्षों से गली की हालत खराब है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जब भी तेज बारिश होती है तो जल निकासी नहीं होने पर बारिश का पानी घरों में पहुंच जाता है, जिससे लाखों का सामान खराब हो रहा है। इसके साथ पूरी गली पानी से भर जाता है और फिर लोगों को पैदल चलने के लिए भी स्थान नहीं मिलता है। लगातार पानी जमा होने के कारण उनके मकानों के लिए भी खतरा पैदा होता जा रहा है। बलवंत सिंह ने बताया कि बार बार पानी भरने पर और पानी के घर के अंदर पहुंचने पर दीवार गिरने की कगार पर पहुंच गई है।
किसी भी पल कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार अपनी परेशानी को पार्षद विकास के सामने रख चुके हैं। लेकिन उसकी तरफ से केवल आश्वासन दिए गए हैं। गली की हालत सुधारने को लेकर पार्षद ने भी कुछ नहीं किया है। अभी तो स्कूल बंद है, लेकिन जब स्कूल खुलेंगे बारिश होने पर उनके बच्चों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। जल निकासी और गलियों की हालत सुधारने को लेकर नगर परिषद कुछ नहीं कर रहा है। इसलिए लोगों को बार-बार सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अगर अब भी जल्द गली की हालत को सुधार कर राहत नहीं प्रदान की तो आने वाले दिनों में सभी परिवार सहित सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।