{"_id":"60846a458ebc3e246a00075a","slug":"anger-erupted-over-water-shortage-in-many-villages-of-ramnagar-udhampur-news-jmu2341196117","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर के कई गांवों में पानी किल्लत पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर के कई गांवों में पानी किल्लत पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर में पानी की किल्लत बढ़ने से खफा पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह के नेतृत्व में जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पुलता फूंक कर रोष जताया है।
पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने कहा कि रामनगर में पानी की बहुत समस्या है। बहुत से गांव ऐसे हैं, जहां आज तक सुविधा नहीं मिल पाई है। इसके बावजूद जलशक्ति विभाग आखें मूंदे बैठा है। विभाग ने फाइलों में करोड़ों रुपये से समस्याओं को हल किया है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। इसलिए मांग है कि रामनगर में जलशक्ति विभाग के कामकाज की समीक्षा की जानी चाहिए।
लोग आज भी पानी के लिए तरस रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार लोगों को पीने का पानी तक मुहैया नहीं करवा पाई है उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रामनगर के कथील, परेए, माड़ता, सुनेतर, कथील गंजू, बदाल, कघोट, मजालता आदि गांवों में पानी की किल्लत बनी हुई है। वहां पर एक-एक साल के बाद पानी छोड़ा जाता है। उन्होंने जल्द कदम नहीं उठाने पर आयुक्त सचिव के कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।