फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anger erupted over non-payment of salary for four months

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
Anger erupted over non-payment of salary for four months
उधमपुर। चार माह से वेतन नहीं मिलने पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम में लगे कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने बुधवार को ठंडा पद्दर इलाके में कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी व ठेकेदार की तरफ से वेतन के नाम पर काम से बाहर निकालने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कर्मचारियों ने कंपनी व ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बताया कि पांच महीने पहले उनको सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम के लिए कर्मचारी के तौर पर नियुक्त किया गया था और सबको हर माह वेतन देने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक कुछ नहीं मिला है। इस कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में हालात यह बन गए हैं कि उनके पास परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसा नहीं बचा है। जब भी अधिकारियों से वेतन जारी करने की मांग करते हैं तो सबको काम से बाहर निकालने की धमकी दी जा रही है। दिनरात उनसे काम करवाया जा रहा है, लेकिन वेतन के नाम पर उनको केवल धमकियां मिल रही हैं। प्रदर्शन कर मांग को कंपनी के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। अगर फिर भी वेतन नहीं मिला तो डीसी से मुलाकात कर समस्या से अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed