फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   An eight-year-old girl was injured after being hit by a speeding tipper

Udhampur News: तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से आठ साल की बच्ची घायल

Tue, 11 Mar 2025 12:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 11 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
An eight-year-old girl was injured after being hit by a speeding tipper
उधमपुर। उधमपुर के क्रिमची इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूल जा रही आठ वर्षीय बच्ची तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आ गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अरफा नामक बच्ची अपने घर से स्कूल जा रही थी, जब क्रिमची रोड पर तेज गति से आ रहे टिप्पर ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी टांग बुरी तरह जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत उसे जीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए ऑपरेशन किया। इस दर्दनाक हादसे से स्थानीय लोगों में रोष है। वे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed