{"_id":"d08421e4defe45659b352f48d9ddae7d","slug":"amputated-two-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमला कर दो को जख्मी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमला कर दो को जख्मी किया
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
Updated Thu, 11 Dec 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
पिटाई से हुए बेहोश, ग्रामीणों ने बचाई जान, एक लुधियाना रेफर
रैंबल थाना क्षेत्र के मगैनी इलाके में मंगलवार देर रात को कुछ लोगों ने जानलेवा हमला करके दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर एक घायल को जीएमसी रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे विजय कुमार (26) और सुभाष चंद्र पर मोहनलाल और उसके साथियों ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि दोनों बेहोश हो गए। कुछ ग्रामीणों ने हस्तक्षेप करके दोनों को हमलावरों से छुड़वाया और वाहन की व्यवस्था करके दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो डाक्टर ने विजय कुमार को जीएमसी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जीएमसी से भी विजय कुमार को लुधियाना अस्पताल में रेफर कर दिया है। जानकारी मिलने पर रात को ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। एसएचओ रैंबल ओपी चिब ने बताया कि पुलिस ने जानलेवा हमला करने का धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।