{"_id":"6206b4787aa38e3dcc28c513","slug":"ambulance-udhampur-news-jmu253646219","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ को मिलीं एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ को मिलीं एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस
विज्ञापन
फोटो..किश्तवाड़ उपायुक्त तीन नई एएलएस 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाते मस्सू, द्राबशाला और किश्तवाड?
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने शुक्रवार को डीसी कार्यालय परिसर से तीन नई एडवांस लाइफ सपोर्ट (108 सेवा) एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई।
उपायुक्त ने सीएमओ से एंबुलेंस में मौजूद सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। साथ ही आपातकाल के समय मशीनों को चलाने वाले स्टाफ का भी ब्योरा मांगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपायुक्त को बताया कि एंबुलेंस में वेंटिलेटर सहित सभी आवश्यक आपातकालीन मशीनरी फिट हैं। इसके अलावा प्रत्येक एंबुलेंस में एक आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तकनीशियन होता है।
इसके अलावा सीएमओ ने डीसी को अवगत कराया कि ये तीन नई एंबुलेंस मस्सू, द्राबशाला और किश्तवाड़ क्षेत्र में तैनात होंगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस मन्हास, डिप्टी सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह, एरिया ऑपरेशन मैनेजर विकार लोन, आदि उपस्थित थे।

फोटो..किश्तवाड़ उपायुक्त तीन नई एएलएस 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाते मस्सू, द्राबशाला और किश्तवाड?- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन