फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ambedkar jayanti

बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया

विज्ञापन
Ambedkar jayanti
उधमपुर: डॉक्टर बी आर अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष पर बाइक रैली निकालते हुए तथा अंबेडकर चौक में श्रद? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर के जखैनी स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर चौक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

वीरवार को आंबेडकर वेलफेयर ट्रस्ट ने कशीराह स्थित गुरू नाभा दास मंदिर से एक बाइक और कार रैली निकाली, जो नगर के सैलां तालाब चौक, चबूतरा बाजार, गोल मार्केट, सलाथिया चौक और डीसी ऑफिस से होते हुए दोमेल के रास्ते जखैनी में संपन्न हुई। इसमें सैकड़ों युवाओं व ट्रस्ट के लोगों ने जय भारत और जय भीम के नारे लगाए। दोपहर को करीब दो बजे रैली के समारोह स्थल पर पहुंचने के बाद आगे का कार्यक्रम शुरू हुआ।
कार्यक्रम की शुरूआत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माला व पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत छात्रों सहित अन्य वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डालकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का विचार था कि शिक्षा ही सामाजिक गुलामी को काटने का सही हथियार है। यह शिक्षा ही है जो दलित जनता को आगे आने और उनकी सामाजिक स्थिति, आर्थिक बेहतरी और राजनीतिक स्वतंत्रता हासिल करने का रास्ता तैयार करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था की बुराइयों के खिलाफ एक आंदोलन को बढ़ावा देकर जातिवाद के उन्मूलन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस मौके बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। ट्रस्ट के जिला प्रधान प्रो. तारा नाथ ने कहा कि संविधान रचयिता डॉ. आंबेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाज सुधारक थे। बाबा साहेब बचपन से ही मेधावी छात्र के रूप में परचम लहराते हुए मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पाकर कोलंबिया विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर के साथ पीएचडी, एलएलडी उपाधि हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि वह एक अधिवक्ता के रूप में प्रोफेसर, शिक्षाविद, दार्शनिक, लेखक, समाजशास्त्री, पत्रकार एवं संपादक के रूप में चर्चित रहे। उन्होंने समाज में फैली छुआछूत जैसी बुराइयों को दूर करने के लिए भी बहुत काम किया। उन्होंने सरकार के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री का भी कार्यभार संभाला। सरकार ने मरणोपरांत 1990 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में लंगर का आयोजन किया गया।

उधमपुर: डॉक्टर बी आर अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष पर बाइक रैली निकालते हुए तथा अंबेडकर चौक में श्रद?

उधमपुर: डॉक्टर बी आर अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष पर बाइक रैली निकालते हुए तथा अंबेडकर चौक में श्रद?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed