फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Amarnath Yatra

Udhampur News: टिकरी में आज होगा अमरनाथ यात्रा का भव्य स्वागत, शिवभक्तों पर होगी पुष्पवर्षा

विज्ञापन
Amarnath Yatra
उधमपुर का जखैनी चौक, जहां से होकर गुजरेगी श्री अमरनाथ यात्रा
टिकरी में आज होगा अमरनाथ यात्रा का भव्य स्वागत, शिवभक्तों पर होगी पुष्पवर्षा
विज्ञापन

- प्रशासन की तैयारियां पूरी, यात्रा काफिले के दौरान राजमार्ग पर लागू रहेगा कट आफ टाइम
-लिंक मार्गों की गाड़ियों की क्रासिंग भी रहेगी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बुधवार को तड़के चार बजे जम्मू से रवाना होगा। उधमपुर के टिकरी में इस जत्थे का जिला प्रशासन की तरफ से भव्य स्वागत किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी पहले से पूरी कर ली गई हैं। जत्थे में शामिल शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की जाएगी।
सुबह पांच बजे उधमपुर जिला की सीमा में प्रवेश करते ही अमरनाथ यात्रियों पर प्रशासन फूलों की वर्षा करेगा। श्रद्धालुओं को फूल मालाएं पहनाकर जोरशोर से स्वागत किया जाएगा। स्वागत समारोह में डीसी सलोनी राय, एडीसी प्रेम सिंह, तहसीलदार जय सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के अतिरिक्त शहर के गणमान्य लोग शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

राजमार्ग पर मल्टी लेयर सुरक्षा प्रबंध
यात्रा के सुरक्षित व सुचारु संचालन के लिए जिला उधमपुर की सीमा में टिकरी से लेकर चिनैनी तक के 60 किलोमीटर के रूट पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ यात्रियों के ठहरने और खाने पीने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर मल्टी लेयर सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। यात्रा रूट पर 200 ये अधिक पुलिस जवानों व अधिकारियों के अलावा सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और अन्य एजेंसियों के जवानों की तैनात है। इसके अलावा सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन, जैमर, डाॅग स्काॅवड इत्यादि की सहायता भी इसमें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 आवास केंद्र, 28 लंगर की सुविधा
उधमपुर में 26 आवास केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनमें यात्रा के रुकने अथवा किसी कारणवश बाधित होने की स्थिति में साढ़े चार हजार यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त यात्रियों के खाने पीने व विश्राम के लिए उधमपुर सीमा के भीतर 28 लंगरों की अनुमति दी गई है।
रेलवे स्टेशन पर भी बनाया विशेष सुविधा केंद्र
रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों के लिए भी प्रशासन की तरफ से विशेष सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है यहां यात्रियों को यात्रा रूट के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा इस केंद्र पर उन्हें तत्काल फेस आईकार्ड की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। इस कार्ड की मदद से वह प्रशासनिक निगरानी में रहेंगे और उन्हें आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा।


बंद रहेंगे लिंक मार्ग, भारी वाहनों की आवाजाही नहीं होगी
यात्रा के सुचारु संचालन के लिए श्री अमरनाथ यात्रा का काफिला गुजरने के दौरान हाईवे पर क्रासिंग और लिंक मार्गों की आवाजाही को बंद रखा जाएगा। काफिला गुजरने के बाद दोपहर 12 बजे के बाद हाईवे पर सामान्य आवाजाही को बहाल कर दिया जाएगा।


--------------------------
कोट..

यात्रा के स्वागत और सुचारु संचालन के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। उधमपुर के प्रवेश द्वार पर सुबह टिकरी में जम्मू से आने वाले पहले जत्थे का भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा।
-एडीसी प्रेम सिंह

रिपोर्ट-विजय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article