{"_id":"6a1de775126960d6270c702b","slug":"amarnath-yatra-intensive-patrolling-on-national-highway-to-continue-round-the-clock-udhampur-news-c-10-jmu1041-927593-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौबीसों घंटे होगी सघन गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौबीसों घंटे होगी सघन गश्त
Tue, 02 Jun 2026 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
- डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने उधमपुर में की उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए उधमपुर-रियासी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने रेंज पुलिस मुख्यालय में संयुक्त सुरक्षा समीक्षा और समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौबीसों घंटे सघन गश्त और रणनीतिक नाका चेकिंग की जाएगी।
बैठक में जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, खुफिया एजेंसियों और नागरिक प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया।
एसएसपी अमृतपाल सिंह ने सुरक्षा इंतजामों, निगरानी उपायों, काफिला प्रबंधन, क्यूआरटी की तैनाती और आपातकालीन प्रतिक्रिया योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। डीआईजी ने सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए और साथ ही तीर्थयात्रियों के साथ मित्रवत व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, यात्रियों के छोटे काफिलों की सुरक्षा और उनके प्रभावी प्रबंधन के लिए सख्त प्रोटोकॉल लागू होंगे। एनएचएआई के परियोजना निदेशक को निर्देश दिया गया कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग की बेहतर स्थिति सुनिश्चित करें। भूस्खलन या अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त जनशक्ति, मशीनरी और आपातकालीन बहाली उपकरण पहले से तैनात रखें ताकि यातायात तुरंत बहाल किया जा सके।
विज्ञापन
किरायेदारों के सत्यापन और जनगणना अभियान में तेजी लाने के निर्देश
डीआईजी ने अधिकारियों को खुफिया जानकारी जुटाने की गति तेज करने और पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बलों व नागरिक प्रशासन के बीच तत्काल सूचना साझा करने का निर्देश दिया। राष्ट्र विरोधी तत्वों पर नकेल कसने के लिए यात्रा मार्ग के आसपास के क्षेत्रों में किरायेदारों के सत्यापन और जनगणना अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। लंगरों, ठहरने के केंद्रों और चिकित्सा शिविरों की सुरक्षा व स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण किया जाएगा।
सभी विभागों की तैयारी और आपसी समन्वय सबसे महत्वपूर्ण
किसी भी प्राकृतिक आपदा या आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य सेवाओं और नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बैठाया गया है। डीआईजी ने अंत में दोहराया कि श्री अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुचारू और सफल बनाने के लिए सभी विभागों की उच्च परिचालन तैयारी और आपसी समन्वय सबसे महत्वपूर्ण है।
ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में एसएसपी अमृतपाल सिंह, डीएसपी पंकज सूदन, एसडीपीओ मानवी गुप्ता, डीएसपी प्रदीप गुप्ता, डीएसपी केवल गुप्ता, 71 सब एरिया मुख्यालय लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश बालियान, एमआईमेजर मिलन, आईबी डीसीआईओबी विकास महाजनऔर कैप्टन विवेक भारती सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।