फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Amar ujala abhiyan education health

मिडिल स्कूल चिनैनी में विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा पढ़ाई का माहौल

विज्ञापन
Amar ujala abhiyan education health
मिडिल स्कूल की इमारत: संवाद - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। मिडिल स्कूल चिनैनी कस्बे के मुख्य विद्यालयों में से एक होकर भी शिक्षकों की कमी का सामना कर रहा है। इसमें करीब दो वर्षों से शिक्षकों के दो पर रिक्त हैं। वहीं, स्कूल में कक्षाओं के हिसाब से कमरे भी कम हैं, और खाई के किनारे होते हुए भी स्कूल में चारदीवारी नहीं है। ये भी बड़ी समस्याएं हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार मिडिल स्कूल चिनैनी की शुरूआत वर्ष 1987 में हुई थी। समय के साथ इसमें कई बदलाव आए, लेकिन आज तक यह स्कूल पढ़ने और खेलने का स्वस्थ माहौल तैयार नहीं कर पाया है। माध्यमिक विद्यालय होने के नाते इसमें आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। लेकिन, इन्हें पढ़ाने के लिए स्कूल में शिक्षक छह ही हैं।
विज्ञापन

स्कूल में शिक्षकों के आठ पद स्वीकृत हैं। कोरोना काल शुरू होने से पहले स्कूल में पूरे शिक्षक थे, लेकिन लगभग दो वर्ष बाद अब शुरू हुई कक्षाओं को पढ़ाने के लिए उर्दू के शिक्षक समेत दो शिक्षकों की कमी है। इसके अलावा स्कूल में आठ कक्षाओं के 134 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए पांच कमरे हैं। कमरों की कमी के कारण प्रतिदिन स्कूल के हॉल में भी कक्षाएं लगानी पड़ती हैं। इससे विद्यार्थियों को पढ़ने जैसा माहौल नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में खेल का मैदान भी है, जिसमें चारदीवारी नहीं है। यह माध्यमिक विद्यालय एक खाई के नजदीक है। जब विद्यार्थी स्कूल के मैदान में खेलते हैं तो उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटने का डर बना रहता है। चारदीवारी न होने से कई बार स्कूल को भी नुकसान होता है। इलाके के कुछ शरारती तत्व कभी कभी मौका पाकर स्कूल में घुस जाते हैं, और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे विद्यार्थियों के अभिभावक भी परेशान हैं। उन्होंने इन सभी समस्याओं को प्रशासन के सामने कई बार उठाया है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

-----
स्कूलों में चारदीवारी, शिक्षकों के खाली पदों को भरने व कमरों की कमी को लेकर हमने कई बार उच्च अधिकारियों को लिखा है। उम्मीद है कि जल्द ही ये सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
- सुषमा गुप्ता, जेडईओ, चिनैनी

मिडिल स्कूल में खेल ग्राउंड जहां चारदिवारी नही है:-संवाद

मिडिल स्कूल में खेल ग्राउंड जहां चारदिवारी नही है:-संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed