फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   amar nath yatra

उधमपुर में रोके गए जत्थे से अलग चल रहे अमरनाथ यात्री

विज्ञापन
amar nath yatra
उधमपुर: लंगर में लगे मेडिकल कैंप में जांच करवाते हुए श्रद्धालु. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। यातायात पुलिस के निर्देशानुसार दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद अमरनाथ यात्रियों के वाहन उधमपुर से आगे बढ़ने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद यात्रियों का जो भी वाहन उधमपुर पहुंचा, उसे रोक दिया गया। यात्रियों के रहने की व्यवस्था लंगरों में की गई है। हालांकि, यात्री जल्द से जल्द बाबा बर्फानी को देखने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन

राजस्थान निवासी सुनीता देवी, मदन कुमार, सरोज, सुषमा यादव, आदि अमरनाथ यात्रियों ने बताया कि सभी बाबा बर्फानी के दर्शन करने राजस्थान से बस लेकर आए हैं। जम्मू से सुबह रवाना हुए, और जब उधमपुर पहुंचे तो उनको रोक दिया गया। पुलिस का कहना है कि अब उन्हें रविवार को जत्थे के साथ ही आगे बढ़ने दिया जाएगा। इसलिए, शनिवार को सभी लंगर में ही रात गुजारेंगे।
विज्ञापन

लंगर में रहने की पूरी व्यवस्था की गई है। उनको भगवान शिव की महिमा का गुणगान करने का अवसर मिला है। वह इसका पूरा लाभ उठाएंगे। यात्रियों ने कहा कि वह बाबा बर्फानी के दर्शन करने को वर्षों से योजना बना रहे थे। वह भगवान के दर्शन करने को उत्सुक हैं। जब वह बाबा बर्फानी के दर्शन कर लेंगे तो उनका जीवन सफल हो जाएगा। यात्रियों ने कहा कि सरकार व प्रशासन ने अमरनाथ यात्रियों के लिए बहुत अच्छे प्रबंध किए हैं। उन्हें अभी तक यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं हुई है।

उधमपुर: बाबा बर्फानी के भजन गाते हुए श्रद्धालु.

उधमपुर: बाबा बर्फानी के भजन गाते हुए श्रद्धालु.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed