फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ajay Kumar president, Suhail Khokhar appointed as vice-president

अजय कुमार अध्यक्ष, सुहैल खोखर उपाध्यक्ष नियुक्त

विज्ञापन
Ajay Kumar president, Suhail Khokhar appointed as vice-president
उधमपुर। ग्लोबल ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट की सोमवार को जिला इकाई का गठन किया गया है। संगठन के संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव एचआर रहमान की तरफ से अजय कुमार रैना को जिलाध्यक्ष और सुहैल खोखर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कुलजीत सिंह राजपूत को जिला युवा अध्यक्ष, शेफाली गोरखा को जिला युवा उपाध्यक्ष, सेवानिवृत्त जेडईओ गुलाम हसन को तहसील अध्यक्ष लाटी, वरुण खजूरिया को तहसील अध्यक्ष उधमपुर और गणेश दत्त को तहसील अध्यक्ष चिनैनी के रूप में नियुक्त किया गया। एचआर रहमान ने बताया कि नवनियुक्त कर्मियों का कार्यकाल तीन साल होगा। ग्लोबल ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जिसने उधमपुर जिले में नई इकाई का गठन किया है। इसका उद्देश्य नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों को समाज से मिटाना है। साथ ही लोगों को केंद्र प्रायोजित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है।
विज्ञापन

उन्होंने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सभी समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ कर्तव्यों को पालन करेंगे। इसके अलावा उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष जोर दिया। साथ ही जल संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों पर मंडरा रहे खतरे पर भी चिंता जताई। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय कुमार रैना ने कहा कि नशा, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, भ्रष्टाचार, महिला सशक्तीकरण, दहेज प्रथा को खत्म करना मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए टीम मिलकर कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed