{"_id":"60e4a4e98ebc3e06a72ca967","slug":"agriculture-udhampur-news-jmu238912635","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को जागरूक करने के लिए मोबाइल अभियान की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को जागरूक करने के लिए मोबाइल अभियान की शुरूआत
विज्ञापन
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी के सहयोग से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा सप्ताह अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत किसानों को जागरूक करने के लिए एक मोबाइल अभियान की शुरूआत की गई। आईईसी मोबाइल वैन को एडीडीसी कांता देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्य कृषि अधिकारी एससी शर्मा ने किसानों से योजना का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को बढ़ावा देने और योजना के संबंध में किसानों की शंकाओं को दूर करने के लिए उधमपुर प्रखंड की सभी पंचायतों को मोबाइल अभियान के तहत कवर किया जाएगा। इसके तहत संबंधित जागरूकता शिविर पंचायत राउन, सियाल जट्टां और मानसर में आयोजित किए गए हैं।
कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए लगभग 150 किसानों ने भाग लिया। कृषि और किसान कल्याण ऋण विभाग नई दिल्ली की तकनीकी सहायता इकाई से पल्लवी माली ने किसानों के साथ बातचीत की और उनके द्वारा उठाए गए प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया। कार्यक्रम के अंत में डीएओ (विस्तार) आलोक पंडोत्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएओ उधमपुर राजेश गंडोत्रा, एईओ बेडियां शिव पुरुषोत्तम ज्योति, एईओ जिब यशपाल, एईओ मानसर वीरेंद्र मोहन पाधा, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस से महावीर और कृषि और किसान कल्याण निदेशालय जम्मू के पीएमएफबीवाई सेल से मनौती शर्मा ने मुख्य रूप से भाग लिया।