फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   After upgrading the school, the facilities department forgot to provide

स्कूल को अपग्रेड करने के बाद सुविधाएं देना भूला विभाग

विज्ञापन
After upgrading the school, the facilities department forgot to provide
चिनैनी। चिनैनी शिक्षा जोन के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल धनास में विद्यार्थियाें को उचित शिक्षा नहीं मिल रही है। लेक्चर के सृजित 11 पदों में से आठ खाली हैं, जिस कारण विद्यार्थियों के लिए परीक्षा पास करना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा अन्य मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। मात्र चार कमरों के स्कूल में चौर सौ विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जोकि चिंताजनक है।
विज्ञापन

2019 में स्कूल को अपग्रेड कर हायर सेकेंडरी बनाया गया था, लेकिन अभी तक मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई गई हैं। स्कूल में लेक्चर की कमी है। इस स्कूल में आठ पंचायतों के करीब 400 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं, जिनका भविष्य मूलभूत सुविधाओं की कमी और शिक्षकों के अभाव में अधर में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही के कारण स्कूल में कमरों की भी कमी है। इस कारण कई कक्षाएं बरामदे में लगाई जाती हैं। बारिश में मजबूरन बच्चों को छुट्टी करनी पड़ती है। चिनैनी के धनास इलाके में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण विद्यार्थी कई किलोमीटर का पैदल सफर कर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। स्कूल आने और घर जाने में ही बच्चों का अधिकतर समय बरबाद हो रहा है। इसका पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। इसलिए दूरदराज इलाकों में स्कूलों के समीप ही हॉस्टल की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पद हैं रिक्त
स्कूल में लेक्चर के सृजित 11 पद में आठ खाली हैं। इनमें स्कूल में बॉटनी, जूलॉजी, एजूकेशन, राजनीतिक शास्त्र, शारीरिक शिक्षा, हिंदी, इतिहास, केमिस्ट्री आदि शामिल हैं। मास्टर ग्रेड के छह में से चार पद और शिक्षक ग्रेड के छह में से एक पद रिक्त है। ऐसे में स्कूल को अपग्रेड करने के बाद भी बच्चों की समस्या दूर नहीं हो पाई है। यह बहुत ही चिंताजनक है। क्लर्क का पद भी खाली पड़ा है। लड़कियों के लिए एक ही शौचालय है, जिस कारण परेशानी आती है। स्कूल में चारदीवारी नहीं होने से मैदान का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।

लेक्चर की कमी के बारे में विभाग को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या दूर होगी। दूरदराज इलाकों से आने वाले बच्चों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था होनी चाहिए। इस बारे में उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।
- पीडी शर्मा, प्रिंसिपल, हायर सेकेंडरी स्कूल धनास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed