{"_id":"60918cb08ebc3e8dc07162ad","slug":"after-the-death-of-women-some-areas-of-ward-11-12-declared-as-micro-containment-zone-udhampur-news-jmu234695714","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मौत के बाद वार्ड 11, 12 के कुछ इलाके माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मौत के बाद वार्ड 11, 12 के कुछ इलाके माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला मुख्यालय स्थित कंडु मोहल्ले में कोरोना संक्रमण से महिलाए की मौत हो गई थी। इस कारण जिला प्रशासन ने नगर परिषद के वार्ड 11 और 12 को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया। इस दौराना क्षेत्र के प्रवेश वाले इलाकों में तारबंदी कर सील कर दिया है। इसके अलावा पुलिस की तैनाती की है। किसी भी व्यक्ति को बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
जिले में दो सप्ताह से लगातार कोरोना के मामले मिल रहे हैं। सोमवार को संक्रमण से महिला की मौत के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। मंगलवार सुबह आदेश के तहत संबंधित इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। नगर परिषद के वार्ड 11 और 12 के कुछ ही घर इसमें आते हैं। जाकिर हुसैन कंडु की दुकान से गुलाम अली भट के निवास स्थान तक के इलाके को सील कर दिया है। अब सभी लोगों के वहां पर कोरोना टेस्ट किए जाएंगे।
इस दौरान आदेश की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इन लोगों के लिए चिकित्सा सुविधा के लिए बीएमओ किश्तवाड़ का मोबाइल नंबर 9906066466 और 01995-259555 संपर्क के लिए दिया है। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को वैक्सीनेशन और कोविड टेस्ट के लिए टीम बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, तहसीलदार को इन वार्डों की देखरेख का जिम्मा सौंपा है।