{"_id":"610994518ebc3ebbb618a5e0","slug":"after-ten-hours-as-soon-as-the-highway-was-restored-there-was-a-jam-udhampur-news-jmu240833427","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे बाद हाईवे बहाल होते ही लग गया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे बाद हाईवे बहाल होते ही लग गया जाम
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के विभिन्न हिस्सों पर पस्सियां गिरने पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब दस घंटे बंद रहा। वहीं, यातायात बहाल होते ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिस कारण वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे खुलने के बाद पुलिस ने ट्रकों के लिए एक तरफा और छोटे वाहन दोनों तरफ चलते रहे।
जानकारी अनुसार रामबन में सोमवार रात करीब आठ बजे तेज बारिश शुरू होने के बाद रात करीब दस बजे कैफेटेरिया मोड़, मंकी मोड़ सहित अन्य कई इलाकों में पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया। इसके बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बारिश के कारण फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी राजमार्ग को खोलने का काम भी शुरू नहीं कर सकी। लेकिन देर रात बारिश बंद होने पर पस्सियां हटाने का काम शुरू कर दिया गया। पस्सियों को हटाकर राजमार्ग को खोलने में मंगलवार के सुबह आठ बज गए। पुलिस ने सबसे पहले दोनों तरफ फंसे वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ रवाना किया। जब सैकड़ों की संख्या में वाहन एक साथ चलने लगे तो जाम की स्थिति पैदा हो गई और फिर वाहर रेंग-रेंग कर आगे बढ़ने लगे।
बीच में फंसे वाहनों के निकलने के बाद पुलिस ने रामबन से बड़े वाहनों को जम्मू की तरफ जाने की अनुमति दी, जबकि उधमपुर से ट्रकों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिल सकी। उधमपुर में सैकड़ों वाहन रोके गए हैं। जाम के कारण रामबन और चिनैनी के लोगों को भी बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी कारण लोग अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचे। बुधवार को पुलिस मरम्मत के कार्य चलते राजमार्ग को दिन भर बंद रखेगी और किसी वाहन को उधमपुर से घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।