फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Administration news

Udhampur News: ब्लॉक मढ़वा में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

विज्ञापन
Administration news
- छह प्रमुख संकेतकों की शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
किश्तवाड़। ब्लॉक मढ़वा में विकास के सभी प्रमुख मानकों को शत-प्रतिशत हासिल करने के उद्देश्य से सोमवार से संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। अभियान का वर्चुअल रूप से शुभारंभ विधायक इंद्रवाल प्यारे लाल शर्मा तथा उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने किया।
यह कार्यक्रम नीति आयोग भारत सरकार एवं केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के निर्देशों के तहत मिनी सचिवालय नए डीसी कार्यालय किश्तवाड़ के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त किश्तवाड़ ने की। कार्यक्रम में सभी लाइन विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक इंद्रवाल प्यारे लाल शर्मा के रिकॉर्डेड वर्चुअल संदेश से हुई। इसमें उन्होंने ब्लॉक मढ़वा में समावेशी विकास, प्रभावी सेवा वितरण और लक्षित शासन पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीपीओ अखिल ठाकुर ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से अभियान के लक्ष्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की।
संपूर्णता अभियान 2.0 एक राष्ट्रीय स्तर की पहल है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचा और सामाजिक विकास सहित पांच प्रमुख क्षेत्रों में विकास संकेतकों की पूर्ण संतृप्ति सुनिश्चित करना है।
जिला में यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसके तहत छह प्रमुख संकेतकों को शत-प्रतिशत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि अभियान के लिए गतिविधियों का कैलेंडर सभी संबंधित विभागों को जारी कर दिया गया है तथा विभागाध्यक्षों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
छह प्रमुख संकेतकों में 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को अनुपूरक पोषण, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की पोषण स्थिति का मापन, कार्यशील शौचालय एवं पेयजल सुविधा वाले आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रतिशत, शिक्षा क्षेत्र में बालिकाओं के लिए कार्यशील शौचालय वाले स्कूल तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में पशुओं के पूर्ण टीकाकरण की उपलब्धि शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया, जिनमें सरकारी योजनाओं, सेवाओं और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आकांक्षी ब्लॉक मढ़वा में मौजूद विकासात्मक अंतराल को पाटने के लिए छह प्रमुख संकेतकों के साथ-साथ सभी 40 संकेतकों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि ब्लॉक को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान दिलाया जा सके।
उन्होंने जोनल शिक्षा अधिकारी मढ़वा को स्कूल निरीक्षण तेज करने, छात्र प्रतिधारण दर सुधारने तथा शिक्षकों के संवेदनशीलकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि शैक्षणिक परिणाम 60 प्रतिशत से अधिक सुनिश्चित किए जा सकें।

इस बार लक्ष्य गोल्ड मेडल लाने का
उपायुक्त ने कहा कि दच्छन से मढ़वा सड़क संपर्क जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है और इस पर कार्य प्रगति पर है, जिसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त किश्तवाड़ द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संपूर्णता शपथ भी दिलाई गई। उपायुक्त ने बताया कि संपूर्णता अभियान 1.0 के दौरान आकांक्षी ब्लॉक मढ़वा ने छह में से पांच संकेतकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। इस बार सभी विभागों को मिलकर सभी छह संकेतकों को पूरा कर गोल्ड मेडल प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed