{"_id":"606b53748ebc3edc0649d1b2","slug":"adc-reviews-the-preparations-for-the-month-of-ramzan-udhampur-news-jmu2328232155","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान माह की तैयारियों की एडीसी ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान माह की तैयारियों की एडीसी ने की समीक्षा
विज्ञापन
उधमपुर। एडीसी मोहम्मद सैयद खान की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक हुई, जिसमें 14 अप्रैल से शुरू हो रहे रमजान के पवित्र माह की व्यवस्थाओं को विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान निर्बाध बिजली, पानी और सुरक्षा के अलावा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देश दिए गए।
बैठक में एडीसी ने पीएचई विभाग को माह भर विभिन्न मस्जिदों में पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने, पीडीडी के कार्यकारी अभियंता को विशेष रूप से सुबह-शाम के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। एमसी के सीईओ को मस्जिदों के आसपास सफाई सुनिश्चित करने और सीएपीडी विभाग के अधिकारियों को महीने भर राशन का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कोविड-19 के संबंध में समय-समय पर गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करने, मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, सैनिटाइजर का उपयोग करने को कहा है। उन्होंने पवित्र माह के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और कीमतों पर नजर रखने के लिए तहसीलदार, एडी एफसीएस और सीए, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मुख्य पशुपालन अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित एक समिति का गठन भी किया। जिले के विभिन्न उप प्रभागों के एसडीएम को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने उपमंडलों में इसी तरह की बैठकें आयोजित कर तैयारियों को पूर्ण करें। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।