फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ADC Held Meeting

Udhampur News: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के परिपालन के दिए निर्देश

विज्ञापन
ADC Held Meeting
उधमपुर। एससी/एसटी (पीओए) अधिनियम के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते एडीसी प्रेम स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पीओए) अधिनियम, 1989 के परिपालन की समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर प्रेम सिंह ने की। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी कनिका गुप्ता एवं अन्य सरकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

समिति ने एससी/एसटी समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की। बैठक के दौरान समिति ने अपने समक्ष प्रस्तुत अत्याचार के विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श किया तथा पीओए अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों एवं अपराधों के तहत पीड़ितों के पक्ष में आवश्यक वित्तीय मुआवजा जारी करने का निर्णय लिया गया। समिति ने इस बात पर भी जोर दिया कि अत्याचार के पीड़ितों के कल्याण के साथ-साथ उनके आर्थिक एवं सामाजिक पुनर्वास के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed