{"_id":"6266efd7278df064bc13258e","slug":"action-udhampur-news-jmu2585522124","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन खड़ा करने का शुल्क न चुकाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन खड़ा करने का शुल्क न चुकाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार के पास पेड पार्किंग स्थल पर कई दिनों से खड़े वाहनों के खिलाफ नगर परिषद सख्त कार्रवाई करेगा। इनको जल्द हटाने की चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद ये वाहन नहीं हटाए गए।
अब नगर परिषद पुलिस व एआरटीओ के साथ मिलकर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। नगर परिषद का कहना है कि इनके कारण शहर में यातायात प्रभावित हो रहा है। शहर की कुछ सड़कें व किनारों को पार्किंग स्थल में परिवर्तित कर नप ने करीब नौ लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। लेकिन, टेंडर लेने वाले ठेकेदार के लिए काम करना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है।
नगर परिषद ने मुखर्जी बाजार से आर्य समाज गली तक दोपहिया वाहनों को खड़े करने का स्थान निर्धारित किया है। इससे आगे सरकारी ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल तक चार पहिया वाहनों को खड़ा करने का स्थान निर्धारित है। लेकिन, कुछ लोगों ने दोपहिया वाहनों को खड़े करने वाले स्थान पर कई दिनों से चार पहिया निजी वाहनों को खड़ा कर रखा है। इससे ठेकेदार को बहुत नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
साथ ही इन वाहनों के खड़े होने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। ठेकेदार ने नप के अधिकारियों से कह दिया है कि या तो इन वाहनों को इस स्थान से हटाया जाए, या उसका टेंडर रद्द कर पैसा लौटाया जाए। ठेकेदार की बात सुनने के बाद नप ने इन वाहनों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की है। नप के सीईओ ने कुछ दिन पहले इन वाहनों के मालिकों तक संदेश पहुंचाया है कि तीन दिन के अंदर वाहनों को हटा लें, नहीं तो सख्त कार्रवाई होगी। लेकिन, अभी तक एक भी वाहन नहीं हटा है।
----
दोपहिया वाहन के लिए 10 और चौपहिया के लिए 20 रुपये निर्धारित
नप के जारी टेंडर के अनुसार डीसी कार्यालय के बाहर, एडीसी कार्यालय के बाहर, डीसी आवास के बाहर, ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के नजदीक, सीएमओ कार्यालय के बाहर, आर्य समाज गली, गोल मार्केट में सड़क के एक हिस्से व सड़क के किनारे के स्थान पर वाहन खड़ा करने पर शुल्क चुकाना पड़ेगा। दोपहिया वाहनों के लिए 10 रुपये और चार पहिया वाहन के लिए 20 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
-------
चेतावनी के बावजूद वाहनों को न हटाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इन वाहनों के बारे में पत्र लिख कर एआरटीओ, पुलिस स्टेशन व यातायात पुलिस को जानकारी दी जाएगी, और कहा जाएगा कि जल्द इन वाहनों को हटाने के लिए कार्रवाई की जाए।
- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, अध्यक्ष, नगर परिषद, उधमपुर