{"_id":"62191b1e90db194d0a116c87","slug":"action-udhampur-news-jmu2545865156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल जमा न करने पर काटे 25 कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल जमा न करने पर काटे 25 कनेक्शन
विज्ञापन
धमपुर: बिजली के बिल जमा नहीं करवाने वालों लोगों के बिजली विभाग द्वारा काटे गए करेक्शन.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कई बार चेतावनी देने के बाद बिजली बिल का भुगतान न करने वालों के खिलाफ विभाग ने शुक्रवार को भी कार्रवाई की। विभाग ने चबूतरा बाजार, शीतला माता मंदिर गली, वन विभाग के कार्यालय के पास मोहल्ले और शहर के विभिन्न हिस्सों में 25 कनेक्शन काटे।
कनेक्शन कटने के बाद कुछ लोगों ने बिल का भुगतान कर दिया। इसके बाद उनकी बिजली को बहाल कर दिया गया। विद्युत विभाग ने कई महीनों से बिल का भुगतान न करने वालों की सूची तैयार की गई है। इसके आधार पर इन पर कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टीमें शहर व ग्रामीण इलाकों में कार्रवाई कर रही हैं। शुक्रवार को टीम ने शहर के चबूतरा बाजार, शीतला माता मंदिर गली, वन विभाग कार्यालय के पास मोहल्ले व कई स्थानों पर कार्रवाई की।
टीम ने पहले मकान के मालिक को बताया कि उसने कई महीनों से बिल का भुगतान नहीं किया है। इसलिए, उसका कनेक्शन काटा जा रहा है। इसी तरह टीम ने कुल 25 कनेक्शन मौके पर ही काट दिए। इसके बाद कुछ लोगों ने बिल की आधी राशि देकर बिजली को बहाल करवा दिया। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी थे जोकि बिल का भुगतान न कर सके, उनकी बिजली को बंद ही रखा गया।
विज्ञापन
पीडीडी के एईई संजय गुप्ता ने बताया कि विभाग महीने के अंतिम दो सप्ताह में कार्रवाई तेज करता है। जिन लोगों ने तीन महीने से अधिक समय से बिल का भुगतान नहीं किया है, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इनको पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन लोग चेतावनी को गंभीरता से नहीं लेते। बिल का भुगतान न होने के कारण विभाग को नुकसान होता है। इसी कारण मजबूरन इस कार्रवाई को तेज करना पड़ता है।