फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   action

कृष्णा पैलेस के पास बनाए अवैध मेटाडोर स्टैंड पर नगर परिषद ने की कार्रवाई

विज्ञापन
action
उधमपुर: नगर परिषद की टीम ने इल्लीगल लगे मिनी बस स्टॉप बोर्ड को हटाया. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर में धार रोड पर कृष्णा पैलेस के पास अवैध मेटाडोर स्टैंड बनाकर उस पर नगर परिषद की मुहर लगा दी गई थी। वीरवार नप के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, और अवैध बोर्ड को हटाया। यह कार्रवाई अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हुई है। अधिकारियों ने चेतावनी भी दी है कि ऐसा काम करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर नप अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, सीईओ अमित चौधरी, पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया व अन्य पार्षद मौजूद रहे। नप अध्यक्ष ने कहा कि सलाथिया चौक पर बने अवैध मेटाडोर स्टैंड को कुछ समय पहले ही स्थानांतरित किया गया था। जिसके बाद यहां से चलने वाली सभी मेटाडोर को न्यू बस स्टैंड क्षेत्र से चलाने के निर्देश जारी किए गए थे। कुछ मिनट के लिए सलाथिया चौक से सवारियों को बैठाने के लिए मेटाडोर को रुकने की अनुमति दी गई थी। लेकिन, नगर परिषद ने यहां किसी मेटाडोर स्टैंड बनाने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब फिर से देखने में आया है कि मेटाडोर चालक इस आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं। दोबारा सलाथिया चौक के आसपास अवैध मेटाडोर स्टैंड को विकसित कर रहे हैं। इसी बीच किसी ने नगर परिषद के नाम पर कृष्णा पैलेस के पास एक अवैध बोर्ड भी लगा दिया था। समाचार पत्र से इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। साथ ही यातायात पुलिस, परिवहन विभाग व जिला प्रशासन को भी इस बारे में अवगत करवाया गया है। कृष्णा पैलेस के पास बने अवैध मेटाडोर स्टैंड से सभी वाहन हटाने को कहा गया है। साथ ही अवैध बोर्ड को भी हटा दिया गया है। नप अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि इस अनाधिकृत बोर्ड को लगाने वाले व्यक्ति पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सलाथिया चौक से मेटाडोर स्टैंड हटाए जाने की मांग
वार्ड 6 के पार्षद विक्रम सलाथिया ने कहा कि सलाथिया चौक से मेटाडोर स्टैंड को स्थानांतरित किए जाने के आदेश के बावजूद भी इसे अब तक पूरी तरह से हटाया नहीं जा सका है। जिसके चलते सलाथिया चौक से लेकर कृष्णा पैलेस के आसपास छोटे-छोटे अवैध मेटाडोर स्टैंड बनते जा रहे हैं। इससे धार रोड के साथ शहर में भी जाम की समस्या पैदा हो रही है। इसलिए, जिला प्रशासन से मांग है कि मेटाडोर स्टैंड को हटाने के आदेश का उचित पालन भी सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed