फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   action

पुलिस की तरफ से बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों पर की जा रही कार्रवाई

विज्ञापन
action
उधमपुर। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को लेकर पुलिस व प्रशासन ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करने वालों पर सख्ती भी तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस की तरफ से शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाकर बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों के चालान काटे गए और चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसा करने पर इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में मौजूदा समय में तो कमी है, लेकिन हालात किसी भी पल बिगड़ने की भी आशंका है। पिछले दिनों एक साथ छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे और इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई थी। इसी को लेकर अब बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों पर सख्ती भी की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने पुलिस स्टेशन के बाहर विशेष नाका लगाया और बिना मास्क के बाजार में जो भी घूमता नजर आया उसको पकड़ कर चालान किया गया। पुलिस की यह कार्रवाई दोपहर तक चल रही। कई लोगों ने मास्क तो पहना था, लेकिन उसको मुंह के नीचे रखा हुआ था और पहनने का कोई लाभ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लोगों को भी जुर्माना लगाया गया और जागरूक करते हुए कहा कि गया कि अभी कोरोना गया नहीं है। इससे बचने का एकमात्र उपाय मास्क हैं। इसलिए मास्क जरूर पहनें और जुर्माने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed