{"_id":"622e4568a7ed0a34aa099882","slug":"action-katra-news-jmu255689817","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वाहन सीज, 55 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वाहन सीज, 55 वाहनों का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी में रविवार दोपहर कटड़ा के मुख्य फवारा चौक पर यातायात विभाग ने नाका लगाकर वाहन चेकिंग की। जिसमें यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले चार वाहन सीज किए गए और 35 का चालान किया गया। वहीं पुलिस ने चेकिंग अभियान में एक वाहन सीज कर 20 का चालान किया। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने आटों चालकों को जागरूक किया कि बिना वर्दी के कोई भी चालक दिखा या ओवरलोडिंग की, किराया ज्यादा लिया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि कस्बे में बिना दस्तावेज व ओवरलोडिंग आटों, वैन सहित अन्य वाहन दौड़ते रहते थे। जिसकी काफी शिकायतें मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान ऑटो के साथ वैन व अन्य वाहनों पर कार्रवाई हुई। जो ओवरलोडिंग के साथ ही बिना दस्तावेज के सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे थे। इस दौरान आटों व वैन में लगे पर्दे व म्यूजिक सिस्टम उतारे गए। वही डीटीआई यावेद कटारिया ने बताया कि चार मारूती वैन सीज की है। 35 वाहनाें के चालान किए गए है। उन्होंने वाहन चालकों से कहा कि गाड़ी के दस्तावेज रखे। ओवरलोडिंग न करें। अगर कोई कानून का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वही पुलिस ने भी अभियान चलाकर एक वाहन सीज व 20 का चालाना किया।

केऐटी 2 यातायात विभाग अधिकारी चालान करते हुए केऐटी 3 आटों चालकों को जागरूक करते हुए थाना प्रभारी ज- फोटो : KATRA
विज्ञापन