{"_id":"6238bf686bf6fb6bfb1d5c3e","slug":"accident-udhampur-news-jmu2561801165","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय रहते बाइक से कूदे 3 युवक खाई में गिरने से बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय रहते बाइक से कूदे 3 युवक खाई में गिरने से बचे
विज्ञापन
फोटो... किश्तवाड़ में मोटर साईक्लि हादसा.
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिले में सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस बाइक पर तीन युवक सवार थे, जिन्होंने समय रहते बाइक से छलांग लगा दी, और वे बाइक के साथ खाई में गिरने से बच गए।
जानकारी के अनुसार शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर भंडारकूट के हेल्मिट टॉप के पास मोटरसाइकिल (जेके17 -2028) लगभग पांच सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस पर तीन छात्र सवार थे, जो लोईधार अपने गांव से किश्तवाड़ आ रहे थे। दुर्घटना में मोटरसाइकिल को भारी नुकसान हुआ, जबकि तीनों युवकों को मामूली चोटें आई हैं। बाइक से नियंत्रण खोता देख वे तीनों छात्र समय रहते कूद गए थे, जिससे वे खाई में गिरने से बच गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। वहां से घायलों को पास में सेना के एमआई रूम में लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। तीनों युवकों की पहचान मदल लाल (22), संदीप कुमार (21) और जुगल कुमार (23) के रूप में हुई है। तीनों लोईधार मुगलमैदान के निवासी हैं।