{"_id":"61b24cdd2f00f05ed01bcac3","slug":"accident-udhampur-news-jmu249510383","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों की टक्कर में तीन पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वाहनों की टक्कर में तीन पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
उधमपुर के जिला अस्पताल में उपचाराधीन दुर्घटना में घायल पुलिस के जवान
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में जिला अस्पताल के पास धार रोड पर बुधवार देर रात को पुलिस के उड़न दस्ता वाहन की कार के साथ टक्कर हो गई। टक्कर में पुलिस वाहन में सवार तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस का उड़न दस्ता वाहन शहर में गश्त लगा रहा था। जब यह वाहन अस्पताल के पास धार रोड पर पहुंचा तो सामने से तेज गति में आ रही कार के साथ टकरा गया। वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आ गए। इसके साथ अस्पताल से भी कुछ लोग मौके पर पहुंच गए।
दुर्घटना में पुलिस वाहन में सवार जवान वेद प्रकाश, कालिदास और जीवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मामले की जांच के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक उपचार के बाद जवानों की हालत स्थिर थी।

उधमपुर के जिला अस्पताल में उपचाराधीन दुर्घटना में घायल पुलिस के जवान- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन