फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident

डोडा में पहाड़ी से 400 फुट नीचे गिरी सूमो, चार की मौत, सात घायल

विज्ञापन
accident
डोडा। मरमत तहसील के हंबल इलाके में शुक्रवार दोपहर तीखे मोड़ पर सवारियों से भरा सूमो वाहन 400 फीट नीचे गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान चालक मोहम्मद अयूब पुत्र मोहम्मद सदीक, ओम राज पुत्र प्रेमनाथ, इश्तियाक अहमद पुत्र मोहम्मद अकरम सभी निवासी देदनी के रूप में हुई है। इसके साथ ही देर शाम उपचार के दौरान रामप्रसाद (42) पुत्र गोरी लाल की भी मौत हो गई। कई पलटे खाकर सूमो नीचे दूसरी सड़क पर रुक गई। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जीएमसी डोडा में चल रहा है।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब ढाई बजे सीआरएफ के तहत तैयार की जा रही खलैनी से देदनी की तरफ जा रही कच्ची सड़क पर सूमो नंबर जेके06-5717 जैसे ही हंबल इलाके में तीखे मोड़ पर पहुंची तो अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन कई बार पलटने के बाद गोहा मरमत मार्ग पर जा गिरा। वाहन के नीचे गिरने के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुछ समय बाद पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। वाहन के अंदर से जब लोगों को बाहर निकाला गया। तब तक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी डोडा पहुंचाया गया, जहां देर शाम उपचार के दौरान घायल राम प्रसाद ने भी दम तोड़ दिया। बचाव कार्य में सहयोग करने के लिए भाजपा के मंडल प्रधान सुरेश शर्मा भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए थे। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार अगर वाहन दूसरी सड़क पर नहीं रुकता और खाई में गिर जाता तो कई और लोगों की जान जा सकती थी।
विज्ञापन

घायलों के नाम
जमीला बेगम(28) पत्नी इश्तियाक अहमद, गीता देवी(35) पत्नी ओमराज, सुरेश कुमार(32) पुत्र कुलदीप सिंह, नईबा बानो (5) पुत्री इश्तियाक अहमद, प्रतीक्षा ठाकुर (12) पुत्री रामप्रसाद, मंजू देवी (40) पत्नी राम प्रसाद, और इश्तियाक अहमद के छह माह के पुत्र के रूप में हुई है। सभी घायलों का इलाज जीएमसी डोडा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed