फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Accident, Ramnagar, Jaloh, Scooty Rider Injured

Udhampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

विज्ञापन
Accident, Ramnagar, Jaloh, Scooty Rider Injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। उपमंडल के जलोह इलाके में शनिवार को एक स्कूटी सवार हादसे का शिकार हो गया। एक अज्ञात वाहन की स्कूटी सवार के साथ भिड़ंत हाे गई। इसमें स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल महेंद्र कुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी चड़ी उधमपुर को जीएमसी उधमपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार जेके02बीएक्स-5961 उधमपुर से रामनगर की ओर आ रहा था। दोपहर लगभग 2:30 बजे रामनगर-उधमपुर मार्ग के बीच पड़ते जलोह इलाके में एक तीखे मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसमें महेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उनके बाजू और टांग पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन के जरिए घायल को रामनगर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौका-ए-मुआयना भी किया। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि किस वाहन ने टक्कर मारी और उसका क्या नंबर था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed