फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Accident of Mini Bus, 8 Injured

Udhampur News: जगानू में मेटाडोर पलटने से चालक सहित आठ घायल

विज्ञापन
Accident of Mini Bus, 8 Injured
उधमपुर। जगानू इलाके में मेटाडोर हादसे में घायल जीएमसी में उपचारधीन।
- सभी घायलों को जीएमसी अस्पताल उधमपुर में करवाया गया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उधमपुर से जगानू की ओर जा रही मेटाडोर (जेके14डी- 2247) दूसरे वाहन को रास्ता देते समय जमीन धंस जाने से सड़क के बीच पलट गई। हादसे में मेटाडोर में सवार 15 लोगों में चालक सहित आठ घायल हो गए। चालक को गंभीर चोटें आई हैं।
वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वाहन से घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों की ओर से घायलों का उपचार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम उधमपुर से जगानू की ओर जा रही मिनी बस जगानू क्षेत्र में दूसरे वाहन को रास्ता देते हुए जमीन धंस जाने से सड़क के दूसरी ओर पलट गई। उस समय वाहन में 15 के करीब यात्री सवार थे। जिनमें से आठ यात्री घायल हो गए जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों हुई बारिश के चलते जमीन नर्म होने के चलते धंस जाने से मेटाडोर सड़क के दूसरी ओर पलट गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सभी घायलों का इलाज जीएमसी उधमपुर में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में यह लोग हुए घायल
1. सुभाष चंद्र (57) पुत्र धनी राम निवासी तरमाड़ा
2. सूरम चंद (49) पुत्र मंसा राम निवासी लोअर धनौआ
3. बनारसी दास (45) पुत्र सूरम चंद निवासी जगानू
4. रतन सिंह (70) पुत्र दिया राम निवासी सुगार पिपली जगानू
5. अशोक कुमार (55) पुत्र तितरु राम निवासी तरमाड़ा
6. सुरेंद्र कुमार (38) पुत्र शिव चरण दास निवासी तरमाड़ा जगानू
7. शालू शर्मा (19) पुत्र भीम सेन निवासी तरमाड़ा जगानू
8. सुनीता देवी (45) पत्नी सुभाष चंद्र निवासी तरमाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed