{"_id":"648f4836ad7fed1224071fb8","slug":"accident-in-udhampur-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-166-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते मियां बाग इलाके में रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी पर सवार युवक की कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई और पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, मौके पर मौजूद लोगाें ने बताया कि धार रोड पर चलने वाले ट्रकों के कारण आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं। अगर पुलिस ने इसको लेकर कुछ नहीं किया तो मजबूरन सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ेगा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार सुबह करीब 11 बजे स्कूटी नंबर जेके14जे-2210 जब मियां बाग इलाके में पहुंची तो अचानक तेज रफ्तार ट्रक नंबर जेके13जी-5766 आया और स्कूटी को टक्कर मारने के बाद आगे की तरफ निकल गया। टक्कर में बिट्टू शर्मा पुत्र बद्री नाथ निवासी सतैनी ट्रक के नीचे कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुतपल पुत्र चरण दास निवासी सतैनी धार रोड गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद धार रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर बट्टलबालियां पुलिस चौकी के इंचार्ज कमल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया। इससे पहले घायल को उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर भेज दिया गया था। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने दोपहर के समय पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया और टक्कर मारने वाले ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खराब यातायात व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन
वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय निवासी भी मौके पर जमा हो गए और धार रोड पर खराब यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। स्थानीय निवासियों का कहना था कि राजमार्ग पर टोल बचाने के चक्कर में सैकड़ो ट्रक सांबा से धार रोड पर चलते हैं और इनके कारण धार रोड पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित होता है। यह ट्रक आए दिन लोगों को अपनी चपेट में लेते हैं। इनके कारण हर रोज धार रोड पर जाम की स्थिति पैदा होती है। मियां बाग और गोल मेला इलाके में बिना किसी कारण के ट्रक खड़े होकर यातायात को प्रभावित करते हैं। जानकारी के बाद भी पुलिस इन ट्रकों को हटाने के लिए कुछ नहीं करती है। लोगों की मांग है कि धार रोड पर ट्रकों की आवाजाही को बंद किया जाए और इसको लेकर जिला प्रशासन भी कोई सख्त कदम उठाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मजबूरन मियां बाग और सतैनी के लोगों को सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ेगा।