फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident in udhampur

Udhampur News: स्कार्पियो की टक्कर से पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

विज्ञापन
accident in udhampur
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर मलाढ़ इलाके में दुधरनाले में स्कार्पियो की चपेट में आने से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू गाड़ी नाले में जा गिरी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो तेज रफ्तार थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शाम करीब साढ़े बजे जम्मू से उधमपुर की तरफ जा रही स्कार्पियो नंबर जेके02डीसी-7862 जब मलाढ़ इलाके में दुधरपुल के पास पहुंची तो अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। किनारे पर पैदल चल रहे संजय कुमार पुत्र देवी राम निवासी बट्टलबालियां को टक्कर मारने के बाद नाले में जा गिरी। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बट्टलबालियां पुलिस चौकी के इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से वाहन में सवार सहित दो घायलों और टक्कर लगने से घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने संजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। संजय कुमार बट्टलबालियां में ही खोखा लगा कर काम करता था। स्कॉर्पियो चालक की पहचान अब्दुल याकूब निवासी बत्रा जम्मू और दूसरे घायल की पहचान गफूर पुत्र आजम निवासी बत्रा जम्मू के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में हालत में सुधार नहीं होने पर दोनों घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed