फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Accident in Tunnel, 11 Injured

Udhampur News: चिनैनी नाशरी टनल में स्कॉर्पियो व लोड कैरियर के बीच जोरदार टक्कर

विज्ञापन
Accident in Tunnel, 11 Injured
हादसे में घायल एक व्य​क्ति का उपचार करते डॉक्टर। 
-सड़क हादसे में लोड कैरियर के चालक सहित 11 लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रविवार की सुबह चिनैनी नाशरी टनल के बीच स्कॉर्पियो और लोड कैरियर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में लोड कैरियर में सवार 11 लोग घायल हो गए। घायलों ने बताया कि स्कार्पियो नाशरी से चिनैनी की ओर आ रही थी। गलत दिशा से आकर स्कॉर्पियो ने लोड कैरियर को टक्कर मारी।
जानकारी के मुताबिक चिनैनी नाशरी टनल में टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और चीख पुकार शुरू हो गई। वहीं मौके पर तुरंत टनल की एंबुलेंस पहुंच गई। टनल के स्टाफ की मदद से सभी घायलों को लोड कैरियर से निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए घायलों को तुरंत चिनैनी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) पहुंचाया गया । अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले से तैयार थी। डॉक्टर व स्टाफ ने घायलों का तुरंत प्राथमिक उपचार कर उन्हें राहत दी। मौके पर मौजूद डॉक्टर दीपक ने बताया कि सभी घायल ठीक हैं।
विज्ञापन

घायलों में सभी श्रमिक, लेंटर डालने के लिए जा रहे थे
हादसे का शिकार हुए लोड कैरियर में चालक को छोड़कर सभी श्रमिक सवार थे। वे लेंटर डालने के लिए जा रहे थे। घायल राधे श्याम ने बताया कि करीब 10 लोग वाहन में सवार होकर जा रहे थे, पता नहीं था कि हादसा हो जाएगाा। टनल के बीच गलत दिशा से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक सहित 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
हादसे में यह हुए घायल
संगीता (30) निवासी छत्तीसगढ़, रमेश कुमार (26) निवासी चिरडी चिनैनी, विक्रम चंद (25) मानतलाई चिनैनी, केवल कुमार (30) निवासी नरसू चिनैनी, जोगिंदर कुमार (28) निवासी तोल्डी नाला उधमपुर, पप्पू (34) निवासी सयुना चिनैनी, प्रवीण कुमार (20) निवासी तोल्डी नाला उधमपुर, राधेश्याम (55) निवासी कोटली बाला, विजय कुमार (31) निवासी धार गद्दियां, कुलदीप कुमार (36) निवासी चिरडी चिनैनी, राजकुमार (31) निवासी उधमपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed