फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident, 12 injured

Udhampur News: नेशनल हाईवे पर दो हादसे, यूपी के पांच पर्यटकों व तीन बच्चों सहित 12 घायल

विज्ञापन
accident, 12 injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शनिवार को बनिहाल में दो दुर्घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए। इनमें उत्तर प्रदेश के पांच पर्यटक और कश्मीर के तीन बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना सुबह बनिहाल के रेलवे चौक के पास हुई।
जम्मू से श्रीनगर जा रही क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के रहने वाले पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल उप जिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी अनंतनाग रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान रेशा बेगम (45), शहनवाज अहमद (28), साइमा (20), मोहम्मद सलीम (17) और मोहम्मद नौमान (18) के रूप में हुई है। सभी उत्तर प्रदेश के हैं।
विज्ञापन

चामलवास में अनियंत्रित होकर पलटा यात्री वाहन
दूसरी दुर्घटना शाम करीब 6 बजे शेरबीबी चामलवास में हुई। कश्मीर से जम्मू की ओर जा रही अर्टिका कार चालक के नियंत्रण खोने के कारण सड़क पर पलट गई। हादसे में तीन बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में नजीर अहमद (60) निवासी बादशाह बाग, श्रीनगर, उनकी पत्नी मोजाबीन (55), मयोमाना बेगम (35), हाजिब (6), फरहान, संजुल्ला डार (63) निवासी बाबहर, तहसील पुलवामा और ताइबा आजाद (8) के रूप में हुई है। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed