{"_id":"605cde0d8ebc3ec79c6af072","slug":"acc-pattan-wins-chinanyi-memorial-cricket-competition-udhampur-news-jmu2321317113","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीसी पट्टन ने जीती चिनैनी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीसी पट्टन ने जीती चिनैनी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में जारी चिनैनी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। फाइनल में एसीसी पट्टन की टीम ने चिनैनी की टीम को 16 रन से हरा कर प्रतियोगिता अपने नाम की। इस मौके पर तहसीलदार वेद प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसीसी पट्टन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 114 रन बनाए और जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य दिया। इसमें बल्लेबाज आकाश ने ताबड़तोड बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद में 51 रन की पारी खेली। चिनैनी क्रिकेट की ओर से गेेंदबाज रितिक ने तीन ओवर में 10 रन देनक पांच विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिनैनी क्रिकेट की टीम की पारी 99 रन पर ही सिमट गई और टीम 16 रन से मैच सहित प्रतियोगिता हार गई। चिनैनी क्रिकेट टीम की ओर से समीर ने 30 और सक्षम ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। एसीसी पट्टन टीम के गेंदबाज सन्नी ने चार विकेट हासिल किए।
बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए आकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, प्रतियोगिता में बेहतरी प्रदर्शन करने के लिए रमन सिंह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। प्रतियोगिता में उन्होंने 150 रन व 12 विकेट हासिल किए थे। इसमें हैट्रिक भी शामिल है। समापन कार्यक्रम में नायब तहसीलदार बलवंत सिंह, म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन मानिक गुप्ता, उपचेयरमैन अमित अबरोल आदि उपस्थित रहे।