फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Abhinav won Dangal

Udhampur News: उत्तर प्रदेश के अभिनव ने दिल्ली के चिराग को हराकर जीता दंगल

विज्ञापन
Abhinav won Dangal
मनवाल में आयोजित दंगल में दाव आजमाते हुए पहलवान। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मजालता। देवी बनी मनवाल में मंगलवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, वेस्ट बंगाल और पड़ोसी देश नेपाल से भी पहलवान ने पहुंचकर अपना दमखम दिखाया।
सबसे बड़ी माली में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के अभिनव पहलवान ने दिल्ली के चिराग पहलवान को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता पहलवान को 90 हजार और उपविजेता को 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। आरएस पुरा के अमित ने दिल्ली के हर्ष को हराकर दूसरी माली जीती। थलोरा मनवाल दंगल कमेटी की ओर से पदक सहित फूल माला से विजेता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उधमपुर पूर्वी विस क्षेत्र के विधायक रणबीर सिंह पठानीया, वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर, मजालता थाना प्रभारी सोहन सिंह, नायब तहसीलदार भूषण कुमार, पूर्व सरपंच करनाल सिंह, बलवीर सिंह, धर्म सिंह, मखन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed