{"_id":"31-48672","slug":"Udhampur-48672-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद पर उतारा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद पर उतारा गुस्सा
Udhampur
Updated Sat, 07 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 13 में क्षतिग्रस्त गलियां, जंगले से परेशान शहरवासियों ने शुक्रवार दोपहर को नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि सात दिन के अंदर समस्या हल नहीं होने पर सड़क पर धरना दिया जाएगा। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पैंथर्स पार्टी के नेता संजय शर्मा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 13 के लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सुभाष कसोत्रा, राकेश खजूरिया, विकास, हरजीत, दीपू, बबलु, संजू करतार सिंह व अन्य कई शहरवासियों ने बताया कि वार्ड नंबर 13 में नगर परिषद ने गलियों में सेंट्रल ड्रेन बनाई है। इस पर जंगले लगाए हैं। जंगले पिछले कुछ दिनों से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और अब हालात यह बन चुके हैं कि लोग जंगले नहीं होने के कारण नालियों में गिर कर घायल हो रहे हैं। वीरवार रात को भी एक बुजुर्ग नाली में गिर कर गंभीर रूप से घायल हुआ था। गलियों की हालत भी दिन ब दिन खस्ता होती जा रही है। उनके वार्ड में सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमराई हुई है। जगह-जगह पर सिर्फ गंदगी ही फैली हुई नजर आ रही है। कई बार जानकारी देने के बाद भी कोई सफाई कर्मचारी गंदगी उठाने के लिए नहीं पहुंचता है। शहर के विभिन्न हिस्सो में स्ट्रीट लाइटें भी पूरी तरह से खराब पड़ी हैं। जानकारी होने के बावजूद नगर परिषद समस्या को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहा है। इसलिए आज सभी प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। अगर अब सात दिन के अंदर नगर परिषद ने समस्या को हल नहीं किया तो सभी हास्पिटल रोड पर धरना देकर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन