Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन पर जश्न

नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन पर जश्न

Tue, 04 Feb 2014 02:49 PM IST
Udhampur
Udhampur Updated Tue, 04 Feb 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
पंचैरी/चिनैनी/रामनगर/पौनी। नई प्रशासनिक इकायों की घोषणा होते ही विभिन्न क्षेत्रों में खुशियों की लहर दौर गई। कहीं रैलियां निकाली तो कहीं मिठाइयां बंटीं। पर्वतीय ब्लाक पंचैरी को दो तहसीले मिलने पर रविवार को क्षेत्र में दिन भर जश्न का माहौल रहा। आतिशबाजी भी की गई। पंचैरी में गिरधारी लाल चौधरी, महातम सिंह, कुलदीप कुमार, मदन गोपाल आदि ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है। वर्षों पुरानी मुदारें पूरी हुई हैं। पंचैरी को तहसील का दर्जा दिलाने के लिए वर्ष 2004 में स्व. बंसीलाल खजूरिया के नेतृत्व में आंदोलन शुरू किया गया था। वहीं लांदर को नियाबत का दर्जा मिलने पर वहां भी जश्न का माहौल रहा। सरपंच राजिंदर शर्मा, रंजीत शर्मा, नंदलाल आदि ने मिठाइयां बांटी। मोंगरी को तहसील और ब्लाक का दर्जा मिलने पर खुशी की लहर है। स्थानीय सरपंच कैलाश कुमारी, यशपाल सिंह व जागृति मंच के ठाकुर हंसराज, रमेश सिंह ने रैली निकाली निकाली।
विज्ञापन

चिनैनी विधानसभा क्षेत्र में दरमथल व डुडू को नयाबत का दर्जा, चिनैनी व डुडू को सब डिवीजन, लाटी को तहसील व लाटी, सियुना को सीडी ब्लाक का दर्जा मिलने पर लोगों में खुशी का माहौल रहा। पंचायत बप्प व लाटी के लोग विधायक केसी भगत का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

रामनगर में पैंर्थस पार्टी के संभागीय सचिव पवन देव सिंह की अगुवाई में जश्न मनाया गया। इस मौके पर पुष्पिंदर शर्मा ने सभी को बधाइयां दीं। वहीं बसंतगढ़ में योगराज किरलोपिया के नेतृत्व में खुशियां मनाई गई। नेकां नेता सुभाष कुडियार और मो. अमिन ने मिठाइयां बांटी। जबकि युवा कांग्रेस के नेता बिहारी लाल ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया। पौनी में आल पार्टी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों ने नई इकाइयों के गठन को लोगों की जीत बताते हुए खुशी जताई। उल्लेखनीय है कि पौनी को वर्ष 1959 में नियाबत का दर्जा मिला था। रविवार को मनाए गए जश्न में शामिल आल पार्टी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य तथा स्थानीय सरपंच अजीत केसर, रिटायर कैप्टन राम लाल शर्मा, जुगल किशोर बनाथिया, रंजीत सिंह, प्रकाश सिंह, विकास गंदोत्रा, राम लाल शर्मा आदि थे। बटोत को तहसील मिलने पर बटोत में यहां भी आल पार्टी कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकाली। इस अवसर पर अरविंद मागरे, महिला विंग को नरेंद्र कौर तथा बहुत अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल रहे। एमएलसी शाम लाल भगत व विधायक रामबन अशोक कुमार ने सबको मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली निकाली
रामबन (ब्यूरो)। रामबन में विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। वहीं स्थानीय विधायक और मंत्री विकार रसूल वानी ने विशाल रैली का आयोजन किया। बाद में लोगों को संबोधित कर बधाइयां भी दी। वहीं गुल, राजगढ़, उखराल, संगलदान, ताड़म, गुंडी, कांदरी, महुमंगेत, इंद, नील, टिठार और सीनावती क्षेत्र में भी खुशियां मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed