फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   खंडहर में तब्दील हुआ पंचैरी गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल का हास्टल, बच्चों के अभिभावक भी रहते हैं परेशान

खंडहर में तब्दील हुआ पंचैरी गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल का हास्टल, बच्चों के अभिभावक भी रहते हैं परेशान

Wed, 23 Oct 2013 05:42 AM IST
Udhampur
Udhampur Updated Wed, 23 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। दूर दराज ग्रामीण इलाकों में विद्यार्थियों को गुणवत्ता भरी शिक्षा प्रदान करने वाला शिक्षा विभाग आज तक गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (जीएचएसएस) पंचैरी के हास्टल की मरम्मत नहीं करवा पाया है। हालात यह बन चुके हैं कि रख रखाव के अभाव में वर्तमान समय में हास्टल की इमारत खंडहर में तब्दील हो चुकी है। हास्टल की सुविधा न मिलने के कारण वर्षों से विद्यार्थी किराए के कमरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

हायर सेकेंडरी स्कूल पंचैरी में प्रत्येक वर्ष दूर दराज ग्रामीण इलाकों से विद्यार्थी हायर सेकेंडरी स्तर की शिक्षा हासिल करने के लिए पहुंचते हैं, क्योंकि उनके ग्रामीण इलाकों में आज तक हायर सेकेंडरी स्कूल की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा हासिल करने के दौरान इन विद्यार्थियों को सबसे बड़ी परेशानी हास्टल की होती है, क्योंकि रख रखाव के अभाव में हास्टल की इमारत खंडहर में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन

2004 में बंद हुआ हास्टल
1982 में शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पंचैरी में स्कूल के नजदीक टीन की छत वाला हास्टल बनाया गया था। रात गुजारने के लिए छत मिलना ही बड़ी राहत थी। लेकिन एक समय बाद हास्टल की हालत खराब होती गई। 2004 में हास्टल को बंद कर दिया गया। वर्तमान समय में इमारत खंडहर में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला
हास्टल की सुविधा न होने के कारण विद्यार्थियों को पंचैरी में किराए पर कमरा लेकर रहना पड़ रहा है। इसके कारण उनके परिवार को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने हास्टल की मरम्मत या फिर नए हास्टल की मांग को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ डीसी के सामने भी रखा है, जहां से केवल आश्वासन ही हासिल हुए हैं।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed