{"_id":"31-25810","slug":"Udhampur-25810-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप क्षतिग्रस्त, लोगों के घरों में पहुंचा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप क्षतिग्रस्त, लोगों के घरों में पहुंचा पानी
Udhampur
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर। मिल्ट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) की क्षतिग्रस्त पाइप का पानी घरों में पहुंचने से परेशान लोगों ने बुधवार को सुभाष स्टेडियम के नजदीक एमईएस के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि एमईएस की लापरवाही के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह करीब नौ बजे अचानक सुभाष नगर में एमईएस की पानी की सप्लाई पाईप क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद पानी सड़क पर बहकर लोगों के घरों में पहुंच गया। जब लोगों को इसके बारे में पता चला तो सभी ने पैंथर्स पार्टी के जिला युवा प्रधान बलवान सिंह के नेतृत्व में एमईएस के खिलाफ प्रदर्शन कर दिया। लोगों ने बताया कि लंबे समय से एमईएस की पाइप उनके लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आए दिन पाइप क्षतिग्रस्त होने पर पानी उनके घरों में पहुंच जाता है, जिसके कारण उनका काफी सामान खराब हो चुका है। अब उनके वाहनों को भी नुकसान पहुंचने लगा है। उन्होंने बताया कि कई बार एमईएस के अधिकारियों से मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। पाइप लाइन बिछाने के लिए सुभाष स्टेडियम की तरफ आने वाली सड़क की खुदाई की गई थी। उन्होंने कहा कि सड़क पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर बलवान सिंह, लाव सिंह, अशोक कुमार सूदन, हंसराज, शिव कुमार, मीना सुंबरिया, रीतु देवी, कमलेश कौर, पुष्पा कौर, संजय मौजूद थे।