फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   स्वास्थ्य मेले की तैयारी पर प्रशासनिक बैठक

स्वास्थ्य मेले की तैयारी पर प्रशासनिक बैठक

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
Udhampur Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर। अगले साल 16 मार्च से शुरू होने वाले दस दिवसीय स्वास्थ्य मेले के लिए प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को उपायुक्त पांडुरंग के पोले ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, रोटरी क्लब एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक की और स्वास्थ्य मेले के दौरान विशेष मेडिकल कैंप में बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने पर गहन विचार-विमर्श हुआ। जिला उधमपुर और आसपास के जिले के लोगों को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से रोटरी इंटरनेशनल, मिनिस्ट्री आफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त प्रयास से 16 मार्च से स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ होगा। इस दौरान दस दिवसीय हेल्थ कैंप में राष्ट्रीय स्तर के डाक्टरों से हड्डियों, दिल की बीमारी, आंख, ईएनटी, डेंटल, चर्म रोग, प्लास्टिक सर्जरी और अन्य कई तरह की रोगों की जांच करवा सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए स्क्रीनिंग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में एक मार्च से शुरू कर दी जाएगी। बैठक में कैंप में पहुंचने वाले डाक्टरों की रहने की व्यवस्था, ब्लड बैंक के सहयोग, आपरेशन थियेटर की व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों व नर्स को नियुक्त करने, पोस्ट आपरेटिव मैनेजमेंट, एंबुलेंस व अन्य कई विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त पीके पोले ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों से कहा कि इस बड़े हेल्थ कैंप के आयोजन में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतें। इस मेले से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ देना ही लक्ष्य होना चाहिए। अंत में मेडिकल मिशन आफ रोटरी इंटरनेशन मिशन के चेयरमैन डॉ. राजीव प्रधान ने दस दिवसीय हेल्थ कैंप के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. आरएस परमार, डा. चेतन भगत, डा. विनोद शर्मा, सीएमओ अनिल आमला, जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. चंद्र प्रकाश, रोटरी आई हास्पिटल के चेयरमैन डा. डीएन शर्मा और अन्य कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed