{"_id":"31-25414","slug":"Udhampur-25414-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थानों ने धूमधाम से मनाई दीवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थानों ने धूमधाम से मनाई दीवाली
Udhampur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर। नरसिंह देव इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (एनडीएनएमएस) की ओर से शनिवार को धूमधाम से दीवाली का त्योहार मनाया। इस मौके पर ईद, गुरुपर्व और क्रिसमस पर्व का भी जश्न मनाया गया और सभी ने मिलकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में हर त्योहार के रंग दिखे। इस मौके पर राजकीय महिला कालेज उधमपुर के प्रिंसिपल डा. युद्धवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, प्रमुख अतिथियों के स्वागत में मेडिकल संस्थान के प्रिंसिपल डा. केके कुडियार ने संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। इस दौरान एसएसए के पूर्व निदेशक विनय मोहन रैना, वीके सूदन, भूषण सेठी, शाम स्वरूप कल्सोत्रा, शामलाल पादा, सतीश चोपड़ा, कुलदीप शर्मा, पवन पच्याला, सुनील नरगोत्रा, रोमेश शर्मा, अजीत सिंह सहित स्टाफ व स्टूडेंट्स आदि उपस्थित रहे, जिन्होंने दीवाली समारोह का भरपूर लुत्फ उठाया।
उधर, कामन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में भी शनिवार को दीवाली की धूम रही। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगोली स्पर्द्धा में भाग लिया। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप् में डा. जगदीश राज पराशर उपस्थित रहे। बच्चों ने रंगोली स्पर्द्धा को लेकर रंग-बिरंगे फूलों और दीपों का प्रयोग कर अपनी कला प्रतिभा के परिचय स्थापित किए। वहीं स्कूल परिसर में पटाखे-फूलझड़ियों को जलाकर खुशियों का इजहार किया। वहीं बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं। वहीं, पटाखों को सावधानी से कम शोर करनेवाले का प्रयोग करने संबंधी बच्चों को निर्देश भी दिए गए। स्पर्द्धा में चिनाब सदन प्रथम रहा।