फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   खंडहर में तब्दील हुआ पंचैरी स्कूल का हास्टल

खंडहर में तब्दील हुआ पंचैरी स्कूल का हास्टल

Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
Udhampur
Udhampur Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। शिक्षा विभाग आज तक पंचैरी हायर सेकेंडरी स्कूल के हास्टल की मरम्मत का कार्य नहीं करवा पाया है। हालात यह बन चुके हैं कि रखरखाव के अभाव में हास्टल की इमारत खंडहर में तब्दील हो चुकी है। जमीन की सुविधा होने के बावजूद शिक्षा विभाग आज तक नए हास्टल का निर्माण नहीं कर पाया है। वहीं, शिक्षा विभाग के सीईओ दर्शन कुमार ने कहा कि उन्हें उधमपुर में नियुक्त हुए कुछ दिन ही हुए है। उन्हें इस हास्टल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह जल्द इसकी पूरी जानकारी हासिल करके समस्या को हल करने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेंगे। हायर सेकेंडरी स्कूल पंचैरी में आज भी हर वर्ष दूर दराज ग्रामीण इलाकों से हायर सेकेंडरी स्तर तक की शिक्षा हासिल करने के लिए विद्यार्थी पहुंचते हैं। इसका कारण ग्रामीण इलाकों में हायर सेकेंडरी स्कूल की सुविधा का नहीं होना है। पंचैरी हायर सेकेंडरी स्कूल में दाखिला लेने के साथ ही विद्यार्थियों के लिए हास्टल के रूप में सबसे बड़ी परेशानी सामने आती है। जानकारी के अनुसार सन 1982 में शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों के रहने के लिए पंचैरी में स्कूल के नजदीक कच्ची दीवारें और टीन की छत के हास्टल का निर्माण किया गया था। हालांकि हास्टल में विद्यार्थियों को खाना खुद ही बनाना पड़ता है, लेकिन रात गुजारने के लिए छत मिलना ही उनके लिए बड़ी राहत है। सन 1982 के बाद जैसे-जैसे समय गुजरता गया, हास्टल की हालत खराब होती गई। 2004 में जब इमारत असुरिक्षत हो गई तो हास्टल को बंद कर दिया गया। वर्तमान समय में हास्टल की इमारत खंडहर में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed