{"_id":"31-24785","slug":"Udhampur-24785-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की किल्लत से लोग परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की किल्लत से लोग परेशान
Udhampur
Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर (ब्यूरो)। संबल इलाके में लोग पानी की किल्लत से परेशान है। लोगों का कहना है कि पीएचई विभाग की तरफ से सप्ताह में केवल तीन दिन पानी की सप्लाई की जा रही है। बद्री नाथ, श्रंगार चंद, अजय और चैन सिंह ने बताया कि लंबे समय से इलाके में तीन माह से पानी की किल्लत की समस्या गंभीर बनी हुई है। अचानक सप्लाई में कटौती शुरू कर दी गई, जिसके बाद पूरे इलाके में पानी की किल्लत सामने आ गई। वर्तमान समय में पीएचई विभाग की तरफ से घरों में सप्ताह में केवल तीन दिन ही पानी मिल रहा है। पानी कब आएगा, समय कोई निर्धारित नहीं किया गया हैं। लोगों को घंटों नल के सामने बैठ पानी आने का इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने इस समस्या को कई बार पीएचई विभाग के अधिकारियों के सामने रखा हैं। जहां तकनीकी खराबी को जल्द दूर करके पानी की सप्लाई पहुंचाने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन कोई भी समस्या के समाधान नहीं हुआ। नजर नहीं आता है। लोगों को पानी के लिए देविका स्थित बावलियों पर जाना पड़ रहा है। उनकी पीएचई से मांग है कि समस्या के समाधान के लिए जल्द कोई जरूरी कदम उठाए जाए।
विज्ञापन